Search

 
 
 

धनबाद : बंद पत्थर खदान में डूबने से बुजुर्ग की मौत

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-bachelors-third-semester-examination-in-bbmku-from-july-22/">(Dhanbad)

जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ में आमटांड़ टोला के पास बंद पड़ी पत्थर खदान में 5 जुलाई को एक व्‍यक्ति की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. उसकी उम्र 60 से 65 वर्ष के बीच की बताई जा रही है. वह ब्लू रंग का हाफ पैंट व हरे रंग की फुल शर्ट पहने हुए है. जानकारी के अनुसार, खदान के किनारे से गुजरते वक्त एक महिला ने उक्‍त व्‍यक्ति को खदान में गिरते हुए देखा. महिला के शोर मचाने पर लोग दौड़ कर पहुंचे. तब तक वह डूब चुका था. खबर पाकर पंचायत की मुखिया सुलोचना देवी के पति मायुमो  नेता जगदीश रवानी, मासस के युवा नेता बबलू महतो समेत काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/sachin-harsh-and-snigdha-from-dhanbad-in-jharkhand-boxing-team/">धनबाद

के सचिन, हर्ष व स्निग्धा झारखंड बॉक्सिंग टीम में [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही