Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तालाब से भैंस निकालने में डूबा बुज़ुर्ग, मौत

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बाघमारा (Baghmara) धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिलकनाली बस्ती के तालाब में डूबने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. वह अपनी भैंस निकालने के लिए तालाब में घुसा और फिर निकल नहीं सका. गौरतलब है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी 2 पंचायत अंतर्गत खिलकनाली गांव का रामदयाल यादव बुधवार की सुबह अपनी भैंस धोने के लिए तालाब में उतरा था. तभी वह कीचड़ में फंस गया. भैंस खुद बाहर निकल गई लेकिन राम दयाल नहीं निकल सका. तालाब में स्नान करने वाली महिलाओं ने शोर मचा कर लोगों को बुलाया. मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं मुखिया भी पहुंचे. काफी देर बाद गांव के युवक तालाब में ङुसे. काफी खोजबीन के बाद मुकेश कुमार गिरि नामक युवक ने रामदयाल के शव को तालाब से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है.  मुखिया गयासुद्दीन अंसारी ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात हुई है आपदा प्रबंधन के तहत 4 लाख रुपया मुआवजा का प्रावधान है. जो मृतक के परिवार को दिलाया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">http://agatar.in/veterinary-camp-will-be-organized-in-256-panchayats-of-dhanbad-district/">धनबाद

जिले की 256 पंचायतों में लगेगा पशु चिकित्सा शिविर [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही