Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ट्रेन की चपेट में आ कर बुजुर्ग ने गंवा दिये दोनों पांव

Advertisement
Advertisement

एसएनएमएमसीएच में इलाज जारी, हालत गंभीर

Dhanbad/Gomoh : गोमो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के दोनों पांव कट गए. शुक्रवार की सुबह गोमो लोको बाजार निवासी सरफुद्दीन अंसारी लोको ट्रेन की चपेट में आ गए. उनके दोनों पांव कट गए. घायल  व्यक्ति के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. हालांकि रेल पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सरफुद्दीन अंसारी को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया. उसके कटे हुए दोनों पांव के साथ परिजन भी एसएनएमएमसीएच पहुंचे. इमरजेंसी में डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार पांव कटने से खून काफी बह गया है. परिजनों से तुरंत खून की व्यवस्था करने के लिए कहा गया. अस्पताल में मौजूद घायल व्यक्ति के बेटे ने बताया कि उनके पिता घर से यह कहकर निकले थे कि वह धनबाद जा रहे हैं, शाम तक लौटेंगे. इसी बीच रेल पुलिस से घटना की सूचना मिली. उसके चचेरे भाई पूर्व मुखिया प्रतिनिधि  मजुद्दीन ने बताया कि वह धनबाद जा रहा था, किस  परिस्थिति  में  कटा, किसी ने देखा नहीं. लोगों ने बताया कि  मालगाड़ी रुकी हुई थी. हाथ में कुछ सामान लिए  नीचे  घुसकर पार  कर रहा था. इसी बीच मालगाड़ी खुल गई, मगर पैर  फंस जाने से  बाहर निकल नहीं पाया और  कट गया. सरफुद्दीन अंसारी गोमो रेलवे विद्युत लोको शेड परिसर में चाय की दुकान चलाता था.

  कटे पांव परिजनों के किया हवाले

अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज तो शुरू किया, लेकिन पांव जोड़ना संभव नहीं था. डॉक्टर ने दोनों कटे पांव परिजनों को सौंप दिये.कटे पांव को परिजनों ने कहीं ज़मीन में गाड़ दिया. डॉक्टर के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बानी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही