Search

 
 
 

धनबाद : महुदा में शौच गए बुजुर्ग की एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत

 
Mahuda : महुदा-चंद्रपुरा रेल सेक्शन में महुदा स्थित 64 क्वार्टर के समीप सोमवार की रात बीएनआर एक्सप्रेस की चपेट में आने से भुरूंगिया निवासी जगरनाथ सिंह (70 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब 9:30 बजे जगरनाथ सिंह शौच के लिए रेल लाइन के किनारे गए हुए थे. उसी दौरान बीएनआर ट्रेन तेज रफ्तार गुजर रही थी. रेल लाइन पार करने के दौरान जगरनाथ सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए. रेलवे के गेटमैन ने महुदा आरपीएफ को सूचना दी गयी. इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. फिर उन्होंने महुदा थाना को इसकी सूचना दी. महुदा थाना से एएसआई चंदन सिंह जवानों के साथ पहुंचे और शव थाना ले गए. स्वजनों के आग्रह पर महुदा पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-years-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor-2-court-news-together-2/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद समेत कोर्ट की 2 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही