Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, घर में मिला खून से लथपथ शव

 Jharia:  जोरापोखर थाना अंतर्गत जामाडोबा 4 नंबर पावर हाउस के समीप सोमवार 12 जून की रात अपराधियों ने घर में घुसकर 55 वर्षीय चांदो यादव की हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार 13 जून की अहले सुबह खून से सना शव उसके घर से बरामद किया. परिजनों के अनुसार दो व्यक्ति सोमवार की रात महुआ दारू लेकर उसके घर में आए थे. उन लोगों ने चांदो यादव को जबरदस्ती पीने को कहा. जब उसने पीने से मना कर दिया तो धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी.

 दारू पीने के बाद आपस में हुआ विवाद :  पुलिस

सुबह जब परिजनों ने शव देखा तो जोड़ापोखर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही जोरापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव दलबल के साथ पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गए. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है. दो व्यक्ति दारू लेकर चांदो यादव के घर आया और सभी ने दारू पी. पीने के बाद इनका आपस में झगड़ा हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई. दोनों व्यक्ति कौन थे और हत्या की मंशा क्या थी. फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

   पत्नी व घर के लोगों को कुछ नहीं मालूम

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर बेटी के निशानदेही पर जोड़ापोखर पुलिस ने होरलाडीह में छापामारी कर एक को पकड़ा है. सरकारी जमीन को लेकर पहले पड़ोसियों से विवाद हुआ था. पड़ोसियों ने जमीन की जबरन घेराबंदी का विरोध किया था. पत्नी पंती देवी कुछ नहीं बता पा रही है. मृतक का तीन बेटी व एक बेटा है. 16 वर्षीय पुत्र  का नाम रंजीत यादव है, बेटी सिंकू देवी विवाहित है. पिंकी देवी गांव में है. अविवाहित बच्ची राधिका कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है.

   दो युवक आए , चांदो को जबरन शराब पिलाना चाहा

घटना के सम्बंध में बेटी सिंकू देवी ने बताया कि रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर होरलाडीह के दो युवक आए थे. दोनों शराब के नशे में थे. पिताजी को जबरन शराब पिलाना चाहते थे. हल्ला मचा तो दोनों भाग गए. पिता की हत्या घर के पीछे गाय घर में की गई है. वह वहीं सोते थे. उस घर में दरवाजा नहीं है. बोरा का पर्दा लगा रहता है. उसी घर में हत्या हुई है. पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी ले रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही