Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एशियन जालान अस्पताल में बुजुर्गों को मिलेगी हर चिकित्सीय सुविधा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एशियन जालान अस्पताल में "वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे" के अवसर पर सामाजिक दायित्व के तहत बुजुर्गों को सम्मान देने तथा अधिक चिकित्सा सुविधाएं देकर उन्हें विशेष ख़ुशी का एहसास कराने के लिए 20 अगस्त शनिवार को  सीनियर सिटीजन कार्ड का अनावरण किया गया. इस अवसर पर जीवन रेखा ट्रस्ट के रमेश गुटगुटिया, राजीव शर्मा, डॉक्टर ए एम रॉय, एशियन अस्पताल के सेंटर हेड सी राजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया. सभी मुख्य अतिथियों ने बुजुर्गों को पौधा देकर सम्मानित किया.

       बुजुर्गों को सुविधा देना हमारा फर्ज  : सी राजन

[caption id="attachment_394336" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/citizen-poudha-300x203.jpeg"

alt="" width="300" height="203" /> बुजुर्ग को पौधा देकर सम्मानित करते आयोजक[/caption] एशियन हॉस्पिटल के सेंटर हेड डॉक्टर सी राजन ने कहा हम सब का सामाजिक दायित्व एवं फर्ज है कि वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम चिकित्सीय सुविधा एवं सम्मान उपलब्ध कराएं. बुढ़ापा एक सामान्य मानवीय प्रक्रिया है, जो मानव जीवन चक्र में चलती रहती है. इस प्रक्रिया में मानव शरीर के अंगों के कामकाज की क्षमता में गिरावट आती है, परंतु ज्ञान अंतर्दृष्टि और विविध अनुभवों का भंडार होता है. इसी को संजोने के संदर्भ में एशियन अस्पताल का एक प्रयास है कि भारतीय संस्कार और बुजुर्गों के प्रति सम्मान का ख्याल रखते हुए सीनियर सिटीजन कार्ड के जरिये अधिकतम चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जा सके.

  राजीव शर्मा ने दी शुभकामनाएं

राजीव शर्मा ने कहा कि सीनियर सिटीजन कार्ड का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें. सीनियर सिटीजन कार्ड के लिए उन्होंने एशियन हॉस्पिटल प्रबंधन को शुभकामनाएं दी. एशियन हॉस्पिटल के ऑपरेशन मैनेजर क्वालिटी नवोदिता ने बताया कि हॉस्पिटल प्रबंधन वृद्धजनों को पूर्ण सेवा प्रोवाइड करेगी.

 अटेंडेंस को भी मुफ्त खाना व दवा पर भी छूट

वृद्ध मरीज के साथ अटेंडेंस को भी मुफ्त खाना दिया जाएगा. ओपीडी लैब इन्वेस्टिगेशन में 20% की छूट दी गई है.  वृद्धजनों के दांतो  का 1 साल तक हॉस्पिटल में फ्री इलाज किया जाएगा. 10% दवाइयों की खरीद पर छूट रहेगी. फिजियोथेरेपी में दो कंसल्टेशन फ्री दी जाएगी. एमआरआई की जांच पर 50% की छूट तथा हेल्थ चेकअप के लिए फ्री पिक अप व्हीकल दिया जाएगा. अनावरण के मौके पर सभी सीनियर सिटीजन को कार्ड दिया गया. मौके पर जीवन रेखा ट्रस्ट के रमेश गुटगुटिया, राजीव शर्मा शर्मा, डॉ ए, एम रॉय, डॉ कुणाल किशोर डॉक्टर विनीत अग्रवाल एशियन हॉस्पिटल के सेंटर हेड सी राजन समेत हर समुदाय के लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-one-person-died-due-to-auto-overturning-on-govindpur-nh/">धनबाद:

 गोविंदपुर एनएच पर ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही