Search

 
 
 

धनबाद : भागा माइनिंग कॉलेज के पास ऑटो से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, सड़क जाम

 
Dhanbad : झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर भागा माइनिंग कॉलेज के पास 5 सितंबर की शाम ऑटो से आ रही महिला रूपा देवी (60 वर्ष) की ऑटो से गिरकर मौत हो गई. वह धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-exhibition-of-nutritious-dishes-in-sslnt-girl-students-gave-the-message-of-nutrition/">(Dhanbad)

के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से इलाज कराकर लौट रही थी. चालक ऑटो लेकर भागने में सफल रहा. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई. कुछ देर तक सड़क जाम रही. दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. खबर मिलते ही झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाया. वहीं, शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई. बताया गया कि मृतका जीतपुर 2 नंबर में रहनेवाले असंगठित मजदूर महेंद्र भुइयां की पत्नी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि उसे मिर्गी की शिकायत थी. एसएनएमएमसीएच में डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रही थी तभी यह हादसा हो गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. महिला का बड़ा बेटा पवन भुइयां जामाडोबा में एक गैरेज में काम काम करता है. बड़ी बेटी कोमल की शादी हो गई है, जबकि दो बेटियां अनीता व सुनीता अविवाहित हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/teachers-day-celebrated-in-dhanbads-educational-institutions-respected-teachers/">

धनबाद के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस की धूम, गुरुजनों का किया सम्मान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही