Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लालमणि वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को नहीं लगा कोरोना का टीका

Advertisement
Advertisement
Tundi :  वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने देश और दुनिया भर में तबाही मचाना शुरू कर दिया है. देश एक बार फिर लॉकडाउन की ओर अग्रसर है. कोयलांचल धनबाद में प्रतिदिन 100 से अधिक कोविड-19 संक्रमित पाए जा रहे हैं. टीकाकरण अभियान भी चल रहा है. बीमार एवं बुजुर्ग लोगों को बूस्टर डोज देने की यानी तीसरे चरण के वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू हो गई है, परंतु धनबाद के टुंडी प्रखंड स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में अपने जीवन का अंतिम क्षण  बिता रहे बुजुर्गों को वैक्सीनेशन का पहला डोज तक नसीब नहीं हुआ है. इस बात को लेकर बुजुर्गों में बेहद नाराजगी देखने को मिल रही है. आश्रम प्रबंधन ने अपने स्तर से भगीरथ प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली है. आश्रम प्रबंधक सुबल प्रसाद सिंह ने लाइव लगातर से बातचीत करते हुए बताया कि पिछले दिनों टुंडी के बीडीओ आये थे. उन्होंने सभी बुजुर्गों का कोविड टेस्ट कराया, सभी निगेटिव मिले. उन्होंने आश्वासन भी दिया था कि बहुत जल्द सभी बुजुर्गों का टीकाकरण करा दिया जाएगा. लेकिन दो महीने बाद भी इन बुजुर्गों टीकाकरण नही हो सका है. जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से उन्होंने गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द कोविड-19 टीका लगाया जाए, ताकि बुजुर्ग सुरक्षित महसूस कर सकें. यह भी पढ़ें : निरसा : कोरोना की रफ्तार के साथ बढ़ रही लोगों की असावधानी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही