Search

 
 
 

धनबाद :  बीसीसीएल इम्पलाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी का चुनाव संपन्न

 
Jharia : झरिया (Jharia) बीसीसीएल इम्पलाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड जेलगोड़ा का चुनाव शुक्रवार 10 मार्च को सुबह दस बजे गहमागहमी के बीच शुरू हो गया. शांति पूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की थी. निर्वाची पदाधिकारी व बाघमारा सहकारिता पदाधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित  कार्यकारिणी के 8सदस्यों का चुनाव होना है. चुनाव कार्य के लिए 60 लोगों को प्रतिनियुक्त किया गया है.  जेलगोड़ा स्थित गेस्ट  सहित 15 स्थानों में अलग अलग 15 बूथ बनाए गए हैं. एक बूथ पर एक साथ चार बैलेट स्टाम्प की जगह बनाई गई है. हालांकि न बैलेट बॉक्स एक बूथ पर एक ही होगा, ताकि चुनाव जल्द किया जा सके. क्योंकि एक मतदाता को एक साथ 7 बैलेट पेपर दिया जाएगा. चुनाव शाम चार बजे तक चल. जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने जिला मुख्यालय से 50 सशस्त्र बलों को बुला कर तैनात किया है. पुलिस बल में महिलाएं भी शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही