Dhanbad : जिला पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंडों के प्रमुखों, उपप्रमुखों और उप मुखिया के चुनाव की तिथि और समय की घोषणा 13 जून को कर दी. पंचायती राज विभाग की अधिसूचना के अनुसार, प्रखंडों में प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव 15 से 25 जून के बीच प्रखंड कार्यालयों में होगा. प्रखंडवार चुनाव की तिथि भी जारी कर दी गई है. धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-robbery-of-lakhs-by-holding-personnel-hostage-on-the-strength-of-arms-in-ramkanali-filter-plant/">(Dhanbad)
जिले में सबसे पहले तोपचांची प्रखंड में प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव 15 जून को होगा. इसी तरह टुंडी प्रखंड में 16 जून को, पूर्वी टुंडी में 17 जून को, निरसा में 18 जून को, गोविंदपुर में 20 जून को, बाघमारा में 21 जून, धनबाद में 22 जून को, बलियापुर में 23 जून को, कलियासोल में 24 जून को और एग्यारकुंड प्रखंड में 25 जून को प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव होगा. यह जानकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने दी.
: खुदकुशी करने जा रही लड़की को रेल कर्मियों ने बचाया [wpse_comments_template]
जिले में सबसे पहले तोपचांची प्रखंड में प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव 15 जून को होगा. इसी तरह टुंडी प्रखंड में 16 जून को, पूर्वी टुंडी में 17 जून को, निरसा में 18 जून को, गोविंदपुर में 20 जून को, बाघमारा में 21 जून, धनबाद में 22 जून को, बलियापुर में 23 जून को, कलियासोल में 24 जून को और एग्यारकुंड प्रखंड में 25 जून को प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव होगा. यह जानकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने दी.
प्रमुख के लिए सुबह 9.45 बजे नामांकन, 11.30 बजे तक वोटिंग
जारी अधिसूचना के अनुसार, चुनाव की तय तिथि के दिन संबंधित प्रखंड कार्यालय में सुबह 9 बजे बैठक होगी. इसके बाद सुबह 9.15 बजे से 9.30 बजे तक नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा. शपथग्रहण के बाद सुबह 9.45 बजे तक प्रमुख पद के लिए नामांकन कराया जा सकेगा. 9.55 बजे तक नामों की समीक्षा के बाद 10.15 बजे तक उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी. सुबह 10.25 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. इसके बाद 11 बजे तक मतपत्र तैयार किए जाएंगे और 11 से 11.30 बजे के बीच मतदान तथा दोपहर 12.15 बजे तक मतगणना होगी. दोपहर 12.25 बजे तक परिणाम घोषित कर दोपहर 12.30 बजे तक प्रमुख का शपथग्रहण करा दिया जाएगा.उपप्रमुख के लिए दोपहर 2.15 से 2.30 बजे तक नामांकन
इसी तरह उपप्रमुख के लिए दोपहर 2.15 से 2.30 बजे तक नामांकन, 2.40 तक नामांकन की जांच, 3 बजे तक सूची बनाना, 3.10 तक नाम वापसी, शाम 4 बजे तक मतपत्र तैयार करने के बाद 4.30 तक मतदान होगा. शाम 4.45 तक मतों की गिनती पूरी कर 5 बजे तक परिणाम की घोषणा की जाएगी. शाम 5.30 बजे तक शपथ दिलाई जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-girl-going-to-commit-suicide-was-rescued-by-railway-workers/">धनबाद: खुदकुशी करने जा रही लड़की को रेल कर्मियों ने बचाया [wpse_comments_template]
Leave a Comment