Search

 
 
 

धनबाद : बलियापुर में प्रमुख का चुनाव 23 को, BDO ने की तैयारी बैठक

 
Sindri : 23 जून को बलियापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में होने वाले प्रमुख व उप प्रमुख चुनाव को लेकर 14 जून को प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ अमित कुमार की मौजूदगी में अधिकारियों व कर्मियों की बैठक हुई. इसमें बीडीओ ने चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी की देखरेख में प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव होगा. बैठक में पशुपालन पदाधिकारी डॉ समीर कुमार मंडल, जलेश्वर दास, रवि चौरसिया आदि थे. ज्ञात हो कि बलियापुर में प्रमुख पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. इस पद के लिए मात्र दो महिला पंचायत समिति सदस्य दावेदार हैं. उप प्रमुख पद सामान्य है. इस पद के लिए कई दावेदार हैं. बलियापुर प्रखंड से जीतने वाले पांच पंचायत समिति सदस्य अनुसूचित जाति से आते हैं. यहां कुल 28 सदस्य हैं. जीत के लिए 15 पंचायत समिति सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी. यह भी पढ़ें : सूर्यदेव">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-31st-death-anniversary-of-suryadev-singh-organized-a-blood-donation-camp/">सूर्यदेव

सिंह की 31 वीं पुण्यतिथि 15 को, रक्तदान शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही