Search

 
 
 

धनबाद: पुराना बाजार चेंबर का चुनाव 25 जून को, तैयारी पूरी

 

सीसीटीवी की निगरानी में होगा मतदान, शाम छह बजे तक रिजल्ट

Dhanbad : पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 25 जून रविवार को पुराना बाजार स्थित चेंबर कार्यालय में होगा. चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है. चुनाव में लगभग सभी 700 सदस्यों के भाग लेने की संभावना है. यह जानकारी 24 जून शनिवार को प्रेसवार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानदेव अग्रवाल ने दी. उन्होंने बताया कि चुनाव पर विरोधी गुस्सा का ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा. उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक होगा. शाम छह बजे तक चुनाव परिणाम भी जारी हो जाएंगे. अध्यक्ष के लिए तीन, सचिव के लिए दो और कोषाध्यक्ष के लिए दो प्रतिद्वंदी चुनाव मैदान में हैं. प्रेस वार्ता में शाहिद आलम, अशफ़ाक़ हुसैन, सहदेव यादव, अशोक सुल्तानिया मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही