Search

 
 
 

धनबाद: एग्यारकुंड शिवलीबाडी में हंगामे के बीच हुआ सहिया का चुनाव

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड प्रखंड के शिवलीबाडी उत्तर पंचायत सचिवालय में सोमवार को आमसभा में स्वास्थ्य सहिया का चयन हुआ. सभा में दर्जनों महिलाएं, स्वास्थ्य कर्मी, मुखिया एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद थे. सहिया चयन की प्रक्रिया के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि शिवलीबाडी उत्तर पंचायत के संजय नगर, अली मुहल्ला एवं अंसार मुहल्ला में तीन सहिया का चयन आम सभा के जरिये करना है.

  स्वास्थ्य पदाधिकारी पर पैसे लेकर चयन का आरोप

आम सभा की प्रक्रिया शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. संजय नगर की सहिया उम्मीदवार गौरी पंडित ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पर पैसे लेकर चयन का आरोप लगाया. कहा कि योग्यता नहीं, पैसे के आधार पर सहिया का चयन हो रहा है. पहले भी इसी पद के लिए आवेदन दिया था. परंतु चयन नहीं हो सका और इस बार चयन प्रक्रिया में पैसों का खेल हुआ है. इस कारण इस बार भी वंचित रहना पडा.

 योग्यता के आधार पर हुआ चयन : मुखिया

शिवलीबाडी उत्तर पंचायत की मुखिया मलका मेहर निगर ने बताया कि पिछले सात वर्षों से संजय नगर,अंसार मुहल्ला एवं अली मुहल्ला में सहिया का पद रिक्त था. आज पंचायत सचिवालय में आमसभा के माध्यम से सहिया का चयन योग्यता के आधार पर किया गया. संजय नगर से आरती कुमारी, अली मुहल्ला से रुखसाना खातून एवं अंसार मुहल्ला से शहजादी खातून चुनी गयी. अगर किसी आवेदक द्वारा पैसे लेकर चयन का आरोप लगाया जा रहा है तो वह निराधार है.

  वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों में नोक झोंक

पंचायत सचिवालय में आयोजित आमसभा में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब  शिवलीबाडी उत्तर पंचायत के वार्ड सदस्य रवि साव और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई.  माहौल बिगड़ता देख  लोगों ने मामले को किसी तरह शांत कराते हुए कार्यक्रम  संपन्न कराया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-celebrations-in-nirsa-with-the-swearing-in-of-president-draupadi-murmu/">धनबाद:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण के साथ निरसा में जश्न का माहौल [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही