Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कम कारण उपस्थिति के कारण सेविका सहायिका का चुनाव टला

Maithan : मैथन (Maithan) कम उपस्थिति के कारण आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 3 मार्च को होने वाला सेविका सहायिका का चुनाव टल गया. एग्यारकुण्ड उत्तर पंचायत मस्जिद टोला आंगनबाड़ी केंद्र के लिए पुराना पंचायत भवन में चुनाव की सारी तैयारी कर ली गयी थी. जिसमें लगभग सारे उम्मीदवार भी जुटे थे लेकिन जुमा के कारण उपस्थिति कम थी. चुनाव को लेकर सीडीपीओ आलोका चौधरी भी वहां पहुंची थी. लेकिन सदस्यों ने यह कहते हुए चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करने को कहा कि अभी नमाज का समय है लोग उपस्थित नहीं हो पाएंगे. उसके बाद निरसा सीडीपीओ ने चुनावी प्रक्रिया को रद्द कर दिया. चुनाव रद्द होने से उम्मीदवारों में आक्रोश था. मालूम हो कि इससे पहले चुनाव हुआ था परंतु आरोप था कि चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है. अल्पसंख्यक समुदाय की उम्मीदवार का चयन होना था, लेकिन अन्य समुदाय की महिला का चयन कर लिया गया जिसके कारण चुनाव को रद्द करना पड़ा. लोगों ने कहा कि नियम विरुद्ध चुनाव हुआ तो चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा. मौके पर मुखिया काकुली मुखर्जी, सुपरवाइजर भारती, उपमुखिया मौसमी घोष, पंसस वंदना रविदास, जियाउल हुसैन, कपिलदेव सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही