Search

 
 
 

धनबाद:षड्यंत्र के तहत कराया गया सिंदरी चेम्बर का चुनाव : ओमप्रकाश सिंह

 

नया चुनाव 22 जुलाई को कराने की घोषणा, दीपू पर लगाए कई आरोप

Sindri : सिंदरी में पीपी एक्ट कोर्ट द्वारा लगभग 1019 नोटिस पर सामूहिक पीटीशन के लिए गुरुवार 20 जुलाई को सूर्यदेव सिंह चौक पर नुक्कड़ सभा की गई. जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह ने 18 जुलाई को एकत्रित होने का आह्वान किया था. वरिष्ठ काँग्रेस नेता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गुपचुप तरीके से चेम्बर ने आपात बैठक बुलाकर अचानक चुनाव करा लिया है जिला चेम्बर ने भी इसमें सहयोग किया. इसकी सूचना भी जारी नहीं की गई. उन्होंने नवगठित चेम्बर कमेटी अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू पर आरोप लगाते हुए कहा कि षड्यंत्र के तहत दुकानदारों को गुमराह कर चुनाव कराया गया. उन्होंने ज्वाइंट पीटीशन के लिए लोगों से लक्की सिंह के आफिस में शुक्रवार की शाम 7 बजे तक नोटिस की ओरिजनल प्रति जमा करने की बात कही. शनिवार को लक्की सिंह वकील के माध्यम से प्रबंधन को ज्वांइट पीटीशन देंगे. उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को नये चेम्बर का चुनाव कराया जाएगा और इसकी घोषणा की जाएगी. सिंदरी के व्यापारी मनोज सिंह ने सिंदरी चेम्बर ऑफ कामर्स के नये अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू व कमेटी सदस्यों पर कई आरोप लगाए. उन्होंने चेम्बर को प्रबंधन का दलाल भी कहा. रवि शर्मा ने कहा सिंदरी के आस्तिव की लड़ाई है, सभी एक सांथ मिलकर लड़ें. बताते चलें कि गुरुवार को सिंदरी चेम्बर की आपात बैठक में नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया था. उन्होंने दुकानदारों को अपना अपना पक्ष रखने के लिए पीपी एक्ट कोर्ट में उपस्थित होने की बात कही थी. नुक्कड़ सभा में ओमप्रकाश सिंह, इंद्रमोहन सिंह, रवि शर्मा, मनोज सिंह, जयमंगला सिंह, टुन्नू सिंह, अमर सिंह, संजय सिंह, शशि सिंह, अनूप सिंह, गुरुचरण सिंह, सागर हुसैन, गुड्डू कुमार सहित दर्जनों दुकानदार शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही