Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी में मान्यता काे ट्रेड यूनियनों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

 

Maithon : डीवीसी में मान्यता प्राप्त करने के लिए ट्रेड यूनियनों का चुनाव मंगलवार को मैथन परियोजना में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मैथन परियोजना के प्रशासनिक भवन में बनाए गए मतदान केंद्र में भारी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ. सुबह से ही डीवीसी कर्मी अपनी पसंदीदा यूनियन के पक्ष में मतदान के लिए पहुंचने लगे थे. मतदान दोपहर बाद 3 बजे तक चला. ज्ञात हो कि ट्रेड यूनियनों के सदस्यों ने अपने पक्ष में मतदान के लिए जोर-शोर से प्रचार अभियान चलाया था. यूनियन नेताओं ने कर्मियों के हितों की रक्षा का संकल्प भी दोहराया. चुनाव में डीवीसी की सभी छह यूनियनों डीवीसी कामगार संघ, कर्मचारी संघ, मजदूर संघ, श्रमिक यूनियन, स्टाफ एसोसिएशन व हिन्द मजदूर किसान यूनियन ने भाग लिया. मैथन परियोजना में कुल 276 में से 266 मतदाताओं ने वोट डाला. मतों की गिनती बुधवार को होगी. मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बूथ पर बड़ी संख्या में सीआईएसएफ, होमगार्ड सहित मैथन पुलिस बले के जवान तैनात थे.

यह भी पढ़ें : राज्यस्तरीय">https://lagatar.in/colourful-start-of-state-level-art-festival-641-participants-from-24-districts-will-perform/">राज्यस्तरीय

कला महोत्सव का रंगारंग आगाज, 24 जिलों के 641 प्रतिभागी करेंगे प्रदर्शन

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही