Search

 
 
 

धनबाद: चिरकुंडा में तीन करोड़ की लागत से बनेगा विद्युत शवदाह गृह

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के सुन्दर नगर जानेवाली सडक व श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह निर्माण की स्वीकृति मिल गई है. निर्माण कार्य डीएमएफ़टी फंड से होगा. इस काम के लिए चिरकुंडा नगर परिषद को एजेंसी के रूप में नामित करने की आधिकारिक पुष्टि हुई है. नगर परिषद के विभागीय अधिकारी ने बताया कि लायंस क्लब अस्पताल से सुन्दरनगर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट स्थल तक पीसीसी पथ का निर्माण होगा. इसकी प्राक्कलित राशि तीन करोड 57 लाख चार हजार नब्बे रुपये है. चिरकुंडा स्थित श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह के मशीनी उपकरण सहित निर्माण कार्य के लिए दो करोड 98 लाख 74हजार 600 रुपये की मंजूरी दी गयी है. स्वीकृति पत्र नगर परिषद कार्यालय को उपायुक्त द्वारा दिया जा चुका है. कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ विनोद कर्मकार ने बताया कि आधिकारिक आदेश आ चुका है, जल्द ही निविदा निकालकर काम कराया जाएगा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही