Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मोबाइल टावरों से लाखों के इलेक्ट्रिक उपकरण चोरी, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

jharia : झरिया (Jharia) जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा में मोबाइल कंपनी के तीन टावरों में तीन लाख मूल्य के इलेक्ट्रिक उपकरण की शुक्रवार 31 मार्च की रात चोरी हो गई. हालांकि स्थानीय लोगों की सजगता से चोरी के आरोप में केंदुआ निवासी रौनक मित्तल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. निजी सुरक्षा अधिकारी राकेश गयाली के बयान पर थाना में मामला दर्ज करते हुए कहा गया है कि जामाडोबा 6/7 पिट्स पार्क के निकट एयर टेल के टॉवर से बैट्री व केबल चोरी कर ली. जामाडोबा बैंक ऑफ इंडिया के निकट जियो रिलायंस के टॉवर से केबुल व बैट्री चोरी हो गई. वही पाथरबंगला स्थित एयरटेल के टॉवर से बैट्री व केबुल की चोरी कर ली गई. भनक स्थानीय लोगों को लगी तो केंदुआ निवासी रौनक मित्तल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. थाना प्रभारी राजदेव सिंह निशानदेही पर दो सहयोगी अजय पासवान व बंटी सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर  हैं. एयरटेल कम्पनी के रामावतार राय ने बताया कि जामाडोबा क्षेत्र में शनिवार को सुबह से सप्लाई बाधित थी. एक टॉवर को चालू कर लिया गया है. बाकी दो को चालू करने में दो दिन का वक्त लगेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही