Search

 
 
 

धनबाद : बिजली एरिया बोर्ड ने जुलाई में 40 करोड़ राजस्व वसूली का रखा लक्ष्य

 

जीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिए दिशा-निर्देश

Dhanbad : जेबीवीएनएल, धनबाद के जीएम हरेंद्र कुमार सिंह ने 7 जुलाई को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. एरिया बोर्ड में राजस्व प्राप्ति पर चर्चा की. साथ ही पिछले माह की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा कर उसके अनुरूप नया लक्ष्य निर्धारित किया. जुलाई में 40 करोड़ रुपया राजस्व वसूनर का लक्ष्य रखा गया. जीएम ने प्रत्येक डिवीजन को बिजली चोरी रोकने के लिए कम से कम 100 सर्टिफिकेट केस करने का आदेश दिया. बिजली चोरी करने वालों पर प्रतिदिन 50 सर्टिफिकेट केस करने को कहा. उन्होंने अधिकारियों को बरसात को देखते हुए मरम्मत का काम निर्धारित अवधि में पूरा कर निर्बाध बिजली देने का ओदेश दिया. बिजली की बिलिंग 95 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप, कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, केके सिंह, शिवेंद्र कुमार, मुकुल कुमार सहित सभी सहायक अभियंता और कनिय अभियंता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sinpher-director-released-poetry-book-sur-sudesh/">धनबाद

: सिंफर निदेशक ने काव्य पुस्तक `सुर सुदेश` का किया विमोचन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही