Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 412 लोगों पर 2.76 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विभाग ने भेजा नोटिस

Maithon : चिरकुंडा क्षेत्र के 412 बिजली उपभोक्ताओं पर 2.76 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है. विभाग ने बकाएदारों को लिगल नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया है. राशि जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस किया जाएगा. यह जानकारी विभाग के जेई आलोक कुजूर ने दी है. बताया कि बकायेदारों में चिरकुंडा, कुमारधुबी, पंचमोहली, चांच, नूतनग्राम, पतलाबाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता शामिल हैं. दो-तीन साल पहले विभाग ने बिल बकाया रहने के कारण इनकी बिजली काट दी थी. इसके बावजूद इन लोगों ने अब तक बिल का भुगतान नहीं किया है. उन्होंने बकायेदारों  को 15 दिनों के भीतर बकाया बिल जमा करने को कहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-parshuram-janmotsav-22-brahmin-kalyan-manch-launched-public-relations-campaign/">धनबाद

: परशुराम जन्मोत्सव 22 को, ब्राह्मण कल्याण मंच ने चलाया जनसंपर्क अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही