Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिजली विभाग राजस्व वसूली में आगे, आपूर्ति में फिसड्डी

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में गर्मी के बीच बिजली की आंखमिचौली जारी है. बिजली विभाग को सिर्फ राजस्व वसूली से मतलब है. हर माह 30 से 35 करोड़ रुपया राजस्व देने वाले धनबाद को गंभीर बिजली संकट झेलना पड़ रहा है. जबकि विभाग हर दिन 22 घंटे बिजली देने के दावे करते हैं. सच्चाई यह है कि रोज अलग-अलग समय में बिजली की कटौती जारी है. सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच जलापूर्ति के नाम पर डेढ़ घंटे बिजली काटी जा रही है. 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच मेंटेनेस व लोकल फॉल्ट के नाम पर करीब ढाई घंटे बिजली कटौती हो रही है. वहीं शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक 12 घंटे में 3 घंटे बिजली काटी जा रही है. विभाग में यह रोज की परंपरा है. हीरपुर स्थित बिजली सब डिवीजन कार्यालय में 15 मई की दोपहर कार्यपालक अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गई, पर  वे कार्यालय से गायब मिले, सहायक अभियंता भी कुर्सी से नादारद मिली. पूरा कार्यालय प्रधान लिपिक के भरोसे मिला. लिपिक मनीष कुमार वर्मा ने बताया की लोडशेडिंग तो दो साल से बंद है. जब से 11 हजार केविए की ट्रांसमिशन लाइन चालू हुई है, बिजली में काफी सुधार आया है. अभी कोई समस्या नहीं है. लोकल फॉल्ट के कारण कुछ एरिया में लाइन काटी जाती है. कभी-कभी डीवीसी में ब्रेक डाउन होने के कारण समस्या आ जाती है. लेकिन अभी हर दिन हमलोग 22 घंटा बिजली दे रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-where-there-is-cleanliness-god-resides-there-director/">धनबाद

: जहां स्वच्छता है, वहां भगवान का वास- निदेशक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही