Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मीटर जांच के नाम पर उद्योगों व व्यवसायियों को परेशान कर रहा बिजली विभाग

जिटा की बैठक में इस तरह की कार्रवाई व लोडशेडिंग पर रोक लगाने की मांग  

Dhanbad : जिले में मीटर जांच के नाम पर स्थानीय उद्योगों व व्यायसायिक प्रतिष्ठानों पर बिजली विभाग की छपामारी का झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (जिटा) ने विरोध किया है. 16 जून शुक्रवार को एसोसिएशन की आपात बैठक हुई, बैठक होटल वसुंधरा रेसिडेंसी में हुई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमितेश कुमार सहाय ने की. बैठक का संचालन महासचिव राजीव शर्मा ने किया. बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के MRT विभाग द्वारा मीटर जांच के नाम पर उद्योगो व व्यायसायिक प्रतिष्ठानों में छपामारी की जा रही है. उन्हें लाखों का जुर्माना लगा कर दंडित किया जा रहा है. यह कहीं से न्याय संगत नहीं है. उन्होंने इस तरह की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिले में विद्युतापूर्ति की हालत किसी से छिपी नहीं है. ओवरलोड, डीवीसी व विद्युत विभाग की लोडशेडिंग या मरम्मत के नाम पर बिजली कटौती को तत्काल बंद किया जाना चाहिए. उन्होंने जय इण्डस्ट्रीज की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. बैठक में उपाध्यक्ष सुशील सिंह, विरेन्द्र राय, नंदलाल अग्रवाल, संजीव चौरसिया, गोपी कटेसरिया, कृष्ण गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही