Search

धनबाद : रामभरोसे बिजली विभाग, न सुरक्षा उपकरण न स्किल्ड कर्मचारी

Dhanbad : धनबाद जिले की बिजली व्यवस्था रामभरोसे है. जिले में झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीबीएनल) एक एक तरफ कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर बचे कर्मचारियों को अपनी जान जोखिम में डालकर बिना सुरक्षा उपकरण के मेन लाइन में काम करना पड़ रहा है. दैनिक वेतन (मैनडेज) पर कार्यरत दर्जनों बिजली मिस्त्री बिना सुरक्षा उपकरण के बिजली सप्लाई का कार्य करने को मजबूर हैं. कई कर्मचारियों व मैनडेज मिस्त्रियों की करंट लगने से मौत भी हो चुकी है. एक दिन पहले शहर के भिस्तीपाड़ा स्थित श्री श्याम अपार्टमेंट के समीप ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट होने से मैनडेज कर्मी संजय कुमार व अपार्टमेंट का सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, करीब एक साल पहले हीरापुर सब स्टेशन के झरनापाड़ा में ट्रांसफॉर्मर पर काम करते वक्त एक मैनडेज कर्मी की मौत हो गई थी. इसके अलावा जिले में ऐसी कई दुर्घटनाएं होती रही हैं. लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने अपनी कार्यसंस्कृति नहीं सुधारी.

अनट्रेंड लोगों से लिया जा रहा काम

विभाग में लंबे समय से बहाली नहीं हुई है. प्रतिवर्ष दर्जनों कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. ऐसे में बिजली विभाग में निजी एजेंसी के अनट्रेंड बिजली मिस्त्री रखकर कार्य लिया जा रहा है. इन्हें न तो विभाग ने और न ही एजेंसी ने सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए हैं. इससे काम के दौरान अनहोनी की आशंका हमेशा बनी रहती है. यही नहीं दुर्घटना होने पर घायल के इलाज के लिए किसी प्रकार की सुविधा और मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद भी नहीं मिलती है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-fire-in-the-forest-of-aralgadia-township-near-putki-major-accident-averted/">

धनबाद : पुटकी के पास अरलगड़िया बस्ती के जंगल में आग, बड़ा हादसा टला 

ये सुरक्षा उपकरण जरूरी

लाइन में कार्य करते वक्त बिजली कर्मचारी, मिस्त्री या हेल्पर के पास सुरक्षा उपकरण होना जरूरी है. इनमें दोनों हाथों में पहनने के लिए नायलॉन के लांग ग्लव्स, बूट, हेलमेट कैप, टेस्टर, टॉर्च, झूला, सीढ़ी और सूती कपड़े का होना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही पोल या ऊंचाई पर काम करते वक्त सेफ्टी बेल्ट लगाना भी बहुत जरूरी है. लेकिन धनबाद जिले में बिजली रिपेयरिंग कार्य के दौरान ऐसे सुरक्षा उपकरणों का अभाव दिखता है.

मुख्यालय से मांगे हैं सुरक्षा उपकरण : कार्यपालक अभियंता

इस संबंध में पूछे जाने पर जेवीबीएनल, धनबाद के कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि बिजली मिस्त्री को समय-समय पर सुरक्षा उपकरण मुहैया कराया जाता है. मुख्यालय से भी जरूरी सुरक्षा उपकरणों की मांग की गई है. आने के साथ ही कर्मियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-house-caught-fire-while-cooking-in-rajganj-loss-of-thousands/">धनबाद

: राजगंज में खाना बनाते समय घर में लगी आग, हजारों का नुकसान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp