Search

 
 
 

धनबाद:  सिंदरी में बिजली विभाग ने लगाया एकमुश्त समाधान कैंप

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) बकाया बिजली बिल के वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) को लेकर सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर में सोमवार 22 मई को झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से तीन दिवसीय कैंप लगाया गया. कैंप में इस वर्ष 31 दिसंबर  तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 5 किलोवाट तक के बकायेदार उपभोक्ताओं को लाभ होगा. यह जानकारी देते हुए सिंदरी क्षेत्र के कनीय अभियंता शशि मुंडा ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एकमुश्त समाधान योजना के तहत कैंप आयोजित किया गया है. कैंप में उपभोक्ता जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. 31 दिसंबर 2022 तक के बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली बिल में ब्याज की माफी दी जाएगी. बकाया राशि को अधिकतम 5 आसान किश्तों में जमा किया जा सकता है. कृषि, सिंचाई व निजी क्षेत्र के उपभोक्ता भी इस कैंप से फायदा उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि लाइन डिस्कनेक्टेड लीगल नोटिस व सर्टिफिकेट केस वाले उपभोक्ता भी इस योजना से लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि सिंदरी के विभिन्न क्षेत्रों में 25 से 27 मई तक मनोहरटांड़़ व 29 से 31 मई तक डोमगढ़ क्षेत्र में कैंप लगाया जाएगा. यह प्रक्रिया अगले माह 30 जून  तक जारी रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही