Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बिजली विभाग मार्च में वसूलेगा 40 करोड़

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद सर्किल की राजस्व समीक्षा बैठक 16 मार्च को जीएम हरेंद्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में कंबाइंड बिल्डिंग के जेबीवीएनएल कार्यालय में हुई. बैठक में धनबाद सर्किल से 40 करोड़ रुपया रेवेन्यू कलेक्शन का टारगेट तय किया गया. सरकारी ग्राहकों से 100 प्रतिशत रेवेन्यू कलेक्शन का टारगेट रखा गया है. धनबाद सर्किल में कम-से-कम 95 प्रतिशत बिलिंग कवरेज, एक हज़ार से अधिक बकाया वाले ग्राहकों को लीगल नोटिस भेजने, गर्मी में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, मेंटेनेंस वर्क की पूर्व सूचना ससमय जारी करने, गर्मी से पहले पेड़ों की छंटाई, डिफॉल्टर्स ग्राहकों पर सर्टिफिकेट केस करने और स्मार्ट मीटर के इंस्टॉलेशन को लेकर प्लानिंग की गई. बैठक में अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप, जिले के अलग अलग क्षेत्रों के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, सेवेंद्र कुमार, मुकुल कुमार, मनीष पूर्ति, एमके निराला, इरफान खान, और सभी सहायक अभियंता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही