Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिजली विभाग का दावा फेल, हर घंटे लोडशेडिंग से लोग परेशान

Dhanbad : धनबाद के हीरापुर, धैया समेत अन्य इलाकों में हर घंटे बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं. भीषण गर्मी में पावर कट से आम जनजीवन हलकान है. जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का विभाग का दावा पूरी तरह फेल हो गया है. हीरापुर सब स्टेशन से लगातार दूसरे दिन 8 मई को दिनभर में एक दर्जन बार बिजली गुल हुई. वहीं, धैया में सुबह 6 से 10 बजे तक बिजली कटी रही. अन्य इलाकों में भी बिजली की आंखमिचौली जारी रही.

डीवीसी के आश्वासन के बाद सुधरी थी आपूर्ति

डीवीसी से निर्बाध बिजली मिलने के आश्वासन के बाद जिले में कुछ दिनों तक आपूर्ति में सुधार हुआ. हालांकि, बारिश की वजह तापमान में काफी कमी आने से बिजली की मांग भी घट गई थी. लेकिन बीते 2 दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच हर घंटे लोडशेडिंग हो रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-11000-registered-in-chief-ministers-labor-scheme-only-two-thousand-got-employment/">धनबाद

: मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में निबंधन 11000, रोजगार मिला सिर्फ दो हजार को

मांग के अनुरूप बिजली उपलब्ध करा रहा डीवीसी : एसई

इधर, जेबीवीएनएल धनबाद के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने बताया कि धैया में अंडरग्राउंड केबलिंग की वजह से बिजली काटी गई थी. कभी-कभी वोल्टेज हाई हो जाने की वजह से पावर कट की जा रही है. डीवीसी से धनबाद सर्कल को मांग के अनुरूप करीब 225 मेगावाट बिजली आपूर्ति हो रही है. केवल शाम के समय कुछ हिस्सों में लोडशेडिंग करनी पड़ रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-day-pran-pratishtha-ceremony-at-manitand-bhokta-temple-from-20/">धनबाद

: मनईटांड़ भोक्ता मंदिर में 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 20 से [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही