Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोमो में  दस मिनट भी नहीं ठहरती है बिजली

Gomoh:  आग उगलती धूप और उमस भरी  गर्मी में बिजली नदारद रहने  के कारण पिछ्ले दो सप्ताह से रेल नगरी गोमो सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोगों का जीना दूभर हो गया है. भीषण गर्मी से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है. लोग अपने घरों की टंकी में पानी  नहीं भर  पा  रहे हैं.  बैटरी चार्ज नहीं होने के कारण दर्जनों टो टो का सड़क पर चलना बंद हो गया है. 24 घंटे में  चार  घंटे भी बिजली बहुत मुश्किल से  मिल रही है. दस मिनट में बिजली का  आना जाना लगा हुआ है.  विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय गोमो के कनीय अभियंता गणेश दास ने बताया कि गोमो सब स्टेशन में बिजली की सप्लाई दुग्दा स्टेशन से  होती है. डीवीसी ही बिजली  सप्लाई में कटौती कर रहा है. गोमो सब स्टेशन को 10 से 12 घंटे ही बिजली मिलती  है. गोमो विद्युत सब स्टेशन में दो फ़ीडर हैं. ओवर  लोड  के  कारण  बारी-बारी से बिजली  सप्लाई  की जा रही है. गोमो सहित खरियो, चेता,गुनघुसा, हरिहरपुर, खेसमी, भुईया, चितरो,  बिशुनपुर, जीतपुर, भेन्ड्रा, बाराडीह  आदि  ग्रामीण इलाकों में 6 से 8 घंटा बिजली मिलती है. ओवरलोड के कारण कंटिन्यू बिजली सप्लाई नहीं हो रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही