Search

 
 
 

धनबाद : बारिश शुरू होते ही लोयाबाद में बिजली हुई गुल

 

सोमवार से ही अंधेरे में रात गुजार रहे हैं लोग

Dhanbad : बारिश शुरू होते ही लोयाबाद में बिजली की समस्या शुरू हो गई है. सोमवार 26 जून की रात से बिजली गुल है.  झारखंड बिजली वितरण निगम और बीसीसीएल से आपूर्ति गायब है. कुल 25 हजार आबादी के समक्ष बिजली संकट बना हुआ है. बारिश के कारण दोनों की आपूर्ति में समस्या पैदा हुई है. लोयाबाद मोड़ पर झारखंड बोर्ड का ट्रांसफॉर्मर का स्थान धंस गया है. 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर गिरते गिरते बचा है. यह घटना रात में हुई और तभी से लाइन बंद है. हालांकि मरम्मत का काम जारी है. दूसरी तरफ बीसीसीएल कॉलोनी में भी रात से बिजली नहीं है. यहां सिजुआ एरिया के आरएस में खराबी आई है. यहां भी मरम्मत का काम चल रहा है. बांसजोडा स्तिथ सिजुआ एरिया के आरएस में पूछे जाने से बताया गया कि रात को कुछ खराबी हुई थी. अभी यहां से फिलहाल कोई खराबी नहीं है. बताया जाता है कि आरएस से बासदेवपुर कोलियरी के हाईटेंशन तार से ही लोयाबाद गां वासियों की बिजली आपूर्ति होती है. बांसजोड़ा स्तिथ राम कनाली सब स्टेशन में भी 33 केवीए का ट्रांफॉर्मर जल गया है. ट्रांफॉर्मर जलने से कतरास, निचितपुर तेतुलमारी की लाइन कट गई, फ़िलहाल वैकल्पिक व्यवस्था से लाइन चालू की गई. आरएस में ट्रांफॉर्मर बदलने का भी काम जारी है. बिजली विभाग के जीएम हरेन्द्र सिंह ने कहा कि लोयाबाद बाजार का ट्रांफॉर्मर रात में बारिश की वजह से स्लाइड कर गया था. अब नया डीबी बनाकर ट्रांफॉर्मर को स्थापित किया जाएगा.  फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर लाइन चालू की जा रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही