Search

 
 
 

धनबाद : बारिश में बिजली गुल, पूरे शहर में तीन घंटे से ब्लैकआउट

 
Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में लंबे इंतेजार के बाद मंगलवार की देर शाम तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. बारिश शुरू होते ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई. शहर में शाम साढ़े सात बजे से ब्लैकआउट की स्थिति है. गर्जन को देखते हुए विभाग ने एतिहात के तौर पर बिजली काट दी है. कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार ने बताया कि 33 केवी से ही आपूर्ति ठप की गई है. बादल गर्जन व आकाशीय बिजली चमकना बंद होने के बाद आपूर्ति  बहाल कर दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही