Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) मानसून की बेरुखी का असर फसलों की बुआई के साथ शहर की बिजली व्यवस्था पर भी पड़ रहा है. बिजली के जानकारों की मानें तो बारिश की बूंद को तरस रहे लोग गर्मी से निजात पाने के एक बार फिर कूलर, एसी एवं अन्य बिजली उपकरणों का बेतहाशा प्रयोग कर रहे हैं, जिसका असर लोडशेडिंग के रूप में देखने को मिल रहा है. दिनभर बिजली ठीक रहने के बाद अचानक शाम होते ही डांवाडोल हो जा रही है. शाम में 5 बजे से रात 12 बजे तक लोगों को लोडशेडिंग की मार का सामना करना पड़ रहा है.
धनबाद: सावन की उमस गर्मी में बिजली भी ढा रही कहर
Last Updated: Jul 22, 2022 12:00 AM (IST)