Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: शहर में आती-जाती रही बिजली, तड़पते रहे लोग

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  शहर में अभी तपिस कम है. लोड शेडिंग की समस्या भी नहीं है. बावजूद बिजली के नखरे हजार हैं. रविवार 8 मई को सुबह से देर शाम तक हर एक घंटे में बिजली जाती रही और आधे घंटे बाद वापस भी आती रही. यह सिलसिला दिनभर चला. चिरागोड़ा, हीरापुर, स्टीलगेट, बैंक मोड़ आदि जगहों पर बिजली का यह खेल चलता रहा. साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से घर का काम काज प्रभावित हुआ. लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी घर की टंकियों में पानी पहुंचाने को लेकर हुई. बिजली के बेरोकटोक आवागमन से मोटर बार बार बंद हो रहा था.

  कुछ तो गड़बड़ नहीं: कार्यपालक अभियंता

पूछने पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि बिजली रेगलुर दी जा रही है. कहीं कोई फॉल्ट नहीं है. आज सिर्फ हीरापुर और स्टीलगेट में कुछ काम हो रहा था. उस क्षेत्र की बिजली 2 घंटे के लिये काटी गई थी. शेष जगहों में कोई समस्या नही है. उन्हें किसी फॉल्ट की सूचना भी नहीं है.

 बैंक मोड़ एरिया के जेई ने नहीं उठाया फोन

बैंक मोड़ की याद दिलाई तो श्री तिवारी का कहना था कि बिजली आ रही, जा रही है तो यह एक घर या संस्थान का फॉल्ट हो सकता है. उस इलाके से ऐसी कोई शिकायत नहीं है. इस स्थिति को जब नजदीक से समझने के लिये बैंक मोड़ एरिया के जेई को फोन किया तो उन्होंने फोन उठाना ही जरूरी नहीं समझा. जिनके पास बिजली को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेवारी है, वही बेपरवाह हैं तो ऐसे में बिजली के नखरे भी स्वाभाविक हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-effect-of-cyclone-rain-expected-in-dhanbad-and-santhal-on-may-11/">धनबाद

: चक्रवात का असर, धनबाद व संथाल में 11 मई को बारि‍श के आसार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही