Search

 
 
 

धनबाद : बिजली लोड बढ़ाने विभाग ने बैंक मोड़ चैंबर कार्यालय में लगाया कैंप

 
Dhanbad : झारखंड विद्युत वितरण निगम (जेबीवीएनएल) की ओर से 25 मई को धनबाद के बैंक मोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में बिजली कनेक्शन में लोड बढ़ाने के लिए शिविर लगाया गया. जेबीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने बताया कि व्यापारी आवेदन देकर लोड बढ़ाने के लिए कैंप लगाने की लगातार मांग कर रहे थे. इसे देखते हुए कैंप का आयोजन किया गया है. कैंप में 5 किलोवाट से ज्यादा के 3 फेज का कनेक्शन लेने वालों का आवेदन स्वीकार कर औपचारिकताएं पूरी की गईं. बैंक मोड़ चैंबर अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने बताया कि व्यापारियों की बिजली खपत बढ़ने के कारण लोड बढ़ाने की आवश्यकता महसूस हो रही थी. इस अवसर पर जेबीवीएनएल के अधिकारी और चैंबर के सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-only-assurance-is-available-in-the-corporations-solution-camp/">धनबाद

: निगम के समाधान शिविर में मिलता है सिर्फ आश्वासन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही