Dhanbad : बिजली विभाग ने गुरुवार को धनबाद में बिजली बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान धनबाद डिवीजन में 105 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया. पांच हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कनेक्शन काटे गए. विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार ने बताया कि हीरापुर, नया बाजार व करकेन्द सब डिवीजन में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया. [wpse_comments_template]
धनबाद : 105 बकायेदारों की बिजली काटी गई
Last Updated: Mar 14, 2024 12:00 AM (IST)