Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विद्युत, साउंड एंड डी जे डेकोरेटर्स संघ ने तय किये नियम-कायदे

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर संघ की कार्यकारिणी की बैठक रविवार 21 अगस्त को बरमसिया स्थित जलसा मैरेज हॉल में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के उप चेयरमैन सुशील श्रीवास्तव ने की. बैठक में जिले की 16 शाखाओं सहित केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद थे. संघ के उपचेयरमैन श्रीवास्तव ने कहा कि जिला स्तर पर बैठक कराने का मुख्य उद्देश्य संघ को सभी जिलों से जोड़ना, वार्षिक शुल्क का भुगतान तथा संघ के वार्षिक अधिवेशन से जुड़े तमाम विषयों पर चर्चा हुई है.

    संघ का अधिवेशन अगले वर्ष 8 जनवरी को

संघ के अध्यक्ष महादेव मंडल ने कहा कि इस वर्ष संघ का अधिवेशन 8 जनवरी 2023 को तय हुआ है. उन्होंने कहा कि इस बार संघ का चुनाव नहीं होगा. हालांकि कुछ नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा. संघ के महासचिव शिव कुमार बनर्जी ने कहा कि संघ में जो सदस्य नहीं हैं, उनसे विचारों का आदान-प्रदान ना करें, उचित दर पर काम करें. आपस में कंपीटीशन ना करें. साथ ही नियमों का पालन करते हुए संघ को मजबूत बनाएं.

    प्रत्येक सदस्य बीमा जरूर कराएं : महासचिव

उन्होंने कहा कि परिवार के भविष्य और सुरक्षा को देखते हुए प्रत्येक सदस्य बीमा जरूर कराएं. कोषाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि संघ से जुड़े तमाम सदस्य वार्षिक शुल्क संघ के नियमानुसार समय पर कार्यालय में जमा करें. बकाया राशि के भुगतान को लेकर सचिव पंचम शर्मा ने कहा कि पूजा कमेटी या पार्टी के पास बकाया राशि के लिए 1 माह पूर्व एग्रीमेंट के साथ आवेदन देकर संघ को सूचित करें. संघ बकाया राशि का भुगतान कराने का प्रयास करेगा. बैठक में दीपक कुमार, सुनील कुमार, दिनेश मंडल, सागर सरकारसार, कालू दा, पंकज मुखर्जी, गुब्बा दा, मंटू सिंह, बबलू पांडे आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-school-girls-demonstrated-sought-security/">धनबाद:

स्कूली छात्राओं ने किया प्रदर्शन, मांगी सुरक्षा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही