Search

 
 
 

धनबाद : 10 हज़ार से अधिक बकाया रहा तो कटेगी बिजली

 

मासिक रिव्यू मीटिंग में 42 करोड़ का कलेक्शन टारगेट

Dhanbad : बिजली विभाग सितंबर महीने में वृहद पैमाने पर डिस्कनेक्शन ड्राइव चलाएगा. 10 हज़ार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाएगा. यह निर्णय झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीबीएनएल) के धनबाद सर्कल में 11 सितंबर सोमवार की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता बिजली जीएम हरेंद्र कुमार सिंह ने की. बैठक में सितंबर महीने का कलेक्शन टारगेट 42 करोड़ तय किया गया. साथ ही प्रत्येक सब डिवीजन में कम-से-कम बिजली चोरी की 50 एफआईआर दर्ज करने, प्रत्येक डिवीजन में कम-से-कम 100 सर्टिफिकेट केस करने, 50 हज़ार रुपये से अधिक बकाया की स्थिति में तुरंत बिजली काटने, डिफाल्टर उपभोक्ताओं के विरुद्ध नेम एंड शेम कैंपेन चलाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा 24 घंटे बिजली सप्लाई करने का निर्णय लिया गया. बैठक में अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप के अलावा कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार, मुकुल कुमार, मनीष पूर्ति और पंकज कुमार के साथ जिले के सभी असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही