Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दुर्गा पूजा से छठ तक नहीं कटेगी बिजली, डीवीसी ने दिया आश्वाशन

Advertisement
Advertisement

डीवीसी व जेबीवीएनएल के अधिकारियों की बैठक में हुआ विचार-मंथन

Dhanbad : धनबाद में दुर्गा पूजा से लेकर छठ महापर्व तक बिजली की कटौती नहीं होगी. यह आश्वासन डीवीसी ने गुरुवार को धनबाद क्लब में हुई जेबीवीएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक में दिया. जेबीवीएनएल, धनबाद के महाप्रबंधक हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता समेत सभी कार्यपालक अभियंता मौजूद थे. डीवीसी के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा से लेकर छठ तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी. वर्तमान में की जा रही कटौती कम उत्पादन के कारण हो रही है. भारी बारिश के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है. उत्पादन कम होने के कारण बिजली कटौती की जा रही है.

जोड़ाफाटक, पॉलिटेक्निक पीएसएस से 13 को 3 घंटे बिजली बंद रहेगी

जोड़ाफाटक व पॉलिटेक्निक पीएसएस से शुक्रवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. जोड़ाफाटक पीएसएस से सुबह 8  बजे से 11 बजे तक एबी स्विच बदलने के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी. इसके चलते मनईटांड़, पुराना बाजार, धनसार, मटकुरिया व आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे. वहीं, पॉलिटेक्निक पीएसएस में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बिजली काटकर मेंटेनेंस के कार्य किए जाएंगे. इससे झारूडीह, वीआईपी कॉलोनी, पॉलिटेक्निक रोड, बिशुनपुर, बाबूडीह, पालनगर, राज कॉलोनी, रजवार बस्ती, जयप्रकाश नगर गली नम्बर 8 व 11, पांडरपाला व गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक क्षेत्र प्रभावित रहेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-install-cctv-in-pandals-on-durga-puja-train-volunteers-dc/">धनबाद

: दुर्गा पूजा पर पंडालों में लगाएं सीसीटीवी, वॉलेंटियर्स को करें प्रशिक्षित- डीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही