Search

 
 
 

धनबाद: टुंडी के गांव में हाथियों ने मकान तोड़ा, फसलों को नुकसान पहुंचाया

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) टुंडी प्रखंड के जोंडरा पहाड़ी गांव में विगत शनिवार की रात हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई.  टुंडी की पहाड़ियों में करीब 27 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड कई महीनों से विचरण कर रहा है. उनमें से 22 हाथी गिरिडीह जिले की ओर चले गए. शेष पांच हाथी रात को गांव में घुस गए. हाथी घर में रखे अनाज हज़म कर गए और और पानमुनी देवी के कच्चे मकान को तोड़ डाला. हाथियों ने खेतों में लगी फसलों को भी नुक़सान पहुंचाया. गांव वालों के शोर मचाने पर हाथी भागकर बांधडीह पहाड़ी की ओर चले गए. टुंडी के रेंजर विनोद ठाकुर ने कहा कि नियमों के मुताबिक नुकसान का उचित मुआवजा सरकार से दिलाया जाएगा. समय पर सूचना मिलने पर वन विभाग हाथियों को गांव से बाहर करने की हर संभव कोशिश करेगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hiva-hit-a-woman-sweeping-outside-the-house-in-kandra-serious/">धनबाद

: कांड्रा में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को हाइवा ने मारी टक्कर, गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही