Search

 
 
 

धनबाद: दुर्गापुर क्रिकेट एकाडमी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इलेवन स्टार बोकारो

 
Maithan : मैथन (Maithan)  कुमारधुबी कोलियरी मैदान में अमिताभ चौधरी मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में इलेवन स्टार बोकारो ने दुर्गापुर क्रिकेट अकादमी को 45 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. 26 अप्रैल बुधवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर दुर्गापुर क्रिकेट अकादमी ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार बोकारो ने नौ विकेट खोकर 20 ओवर में 142 रन बनाए. जया कुमारी 66 रन एवं प्रीति ने 28 रन बनाया. दुर्गापुर की सोमाश्री ने 4 विकेट झटके, जबकि परमा मंडल ने 2 विकेट लिये. जवाबी पारी खेलते हुए दुर्गापुर की टीम 20 ओवर में केवल 104 रन ही बना सकी और ऑलडाउन हो गई. पल्लवी महता ने 34 रन बनाए. बोकारो की ओर से प्रियंका ने 4 विकेट लिये. शानदार बल्लेबाजी के लिए बोकारो की जया कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मुख्य अतिथि बापी बनर्जी द्वारा दिया गया. खेल शुरू होने के पहले टूर्नामेंट के संयोजक झारखंड क्रिकेट संघ के सदस्य अभिजीत घोष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. मुख्य अतिथि बापी बनर्जी ने प्लेयर ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया. इस मौके पर कोच भागीरथ रजवार, कुंदन कुमार राज, विश्वनाथ दास, संजीव मजूमदार, संजय यादव, विकास कुमार, मुन्ना यादव, संजीत यादव, अशोक यादव, छोटन यादव, प्रभाकर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही