Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डेंगू की जांच के लिए खरीदी गई एलाइजा रीडर किट

Advertisement
Advertisement

स्टॉक ख़त्म होने के बाद बंद हो गई थी जांच

Dhanbad : जिले के कई क्षेत्र से लगातार डेंगू पीड़ित मरीज मिल रहे हैं. जिले में अबतक लगभग 40 पाजिटिव केस की पहचान हो चुकी है. इधर माइक्रोबायोलॉजी लैब में शुक्रवार 22 सितंबर को को एलाइजा किट ख़त्म होने के बाद जांच में बाधा उत्पन्न हो गई थी. विभाग के एचओडी ने कॉलेज प्राचार्य व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी. आनन-फ़ानन में शनिवार 23 सितंबर को एलाइजा किट की ख़रीदारी की गई. प्राचार्य डॉ. ज्योति रंजन प्रसाद ने बताया की किट की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है. जांच जारी रहेगी. उधर मुख्यालय को भी पत्र लिखकर किट समाप्त होने की जानकारी दे दी गई है. बताते चलें कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग को मुख्यालय से एलाइजा रीडर किट उपलब्ध कराया गया था. इसके बाद एलाइजा टेस्ट शुरू किया जा सका था. इधर पिछले कुछ दिनों से लगातार डेंगू के मरीज की पुष्टि हो रही है. मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में एलाइजा टेस्ट किया जा रहा है. शुक्रवार को कुल 47 सैंपल की जांच में 12 डेंगू पीड़ितों की पुष्टि हुईं थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही