Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शतरंज में जूनियर बालिका वर्ग से एलीशा, लड़कों में अर्घदीप बने विजेता

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में 3 दिवसीय अंतर सदनीय शतरंज व कैरम प्रतियोगिता का 5 मई को समापन हुआ. प्रतियोगिता में 230 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. अंतिम दिन सेमी फाइनल व फाइनल राउंड की प्रतियोगिता विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष सत्यम राय की देखरेख में हुई. जूनियर बालिका वर्ग में एलीशा हेंब्रम, जबकि बालक वर्ग में अर्घदीप विजेता रहे. निर्णायक की भूमिका आरिफ खान, सुजय चटर्जी और सिंपल कुमारी ने निभायी. प्राचार्य जसविंदर डे और विद्यालय के संयुक्त निदेशक अनूप सिंह ने बच्चों को जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं.

ये रहे विजेता

शतरंज प्रतियोगिता के मिनी बालक वर्ग में श्रेयांशु व बालिका वर्ग में अवनीता, सब जूनियर बालक वर्ग में युधिष्ठिर व बालिका वर्ग में अक्षिता, जूनियर बालक वर्ग में अर्घदीप और बालिका वर्ग में एलीशा हेंब्रम विजेता हुए. वहीं, कैरम प्रतियोगिता में मिनी बालक वर्ग में सनाउल्लाह व बालिका वर्ग में अफसा जमीर, सब जूनियर बालक वर्ग में आर्यन राज व बालिका वर्ग में गीतांजलि, जूनियर बालक वर्ग में रिशु व बालिका में मौली विजेता बने. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-foundation-stone-of-shiva-temple-in-nirsa-happiness-among-villagers/">धनबाद

: निरसा में शिव मंदिर का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही