Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रख्यात समाजसेवी बीएम देसाई पंचतत्व में विलीन

Maithan : मैथन (Maithan)   मैथन क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी डीवीसी के सेवानिवृत्त कर्मी बीएम देसाई का पार्थिव शरीर 4 अप्रैल मंगलवार को कल्याणेश्वरी घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया. बड़े पुत्र रितेश ने उन्हें मुखाग्नि दी. उनके अंतिम दर्शन करने और अंतिम यात्रा व दाह संस्कार में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी. मालूम हो कि 3 अप्रैल सोमवार को दुर्गापुर के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया था. खबर सुनकर मैथन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. उनके रांची कॉलोनी स्थित आवास पर विभिन्न राजनीतिक दलों व मजदूर संगठनों के नेता, सहकर्मी और आम लोग पहुंचे व शोक प्रकट किया. लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया. वह अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री एवं पत्नी सहित भरा परिवार छोड़कर गए हैं. वह डीवीसी ईडीसीएल के संस्थापक सदस्यों में से थे. ईडीसीएल के विभिन्न पदों के साथ साथ कई संस्थाओं से जुड़े रहे. क्षेत्र के हर सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक, खेल आदि गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे. शोक व्यक्त करने वालों में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, झामुमो नेता अशोक मंडल, माले नेता नागेन्द्र कुमार, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, झामुमो नेता रामनाथ सोरेन, द्वारिका प्रसाद, गिरीजेशवर प्रसाद, संतोष घोष, केके त्रिपाठी, पार्थ सारथी दास, मो. जावेद अशरफ, धर्मदेव सिंह, सुभाष झा, मदन मेहता, राम सुदिष्ट राम, विक्रमादित्य सिंह, जी राम, संजय सिन्हा, तोतन मजुमदार, रविन्द्र वर्णवाल सहित विभिन्न यूनियनों एवं दलों के नेता शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही