Search

 
 
 

धनबाद: बीसीसीएल कुसुंडा एरिया के सेवनिवृत्त 15 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

 
Putki : पुटकी (Putki) बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया से सेवानिवृत्त 15 कर्मियों को क्षेत्रीय प्रबंधन ने एक समारोह में उपहार के साथ भावभीनी विदाई दी. मटकुरिया स्थित ऑफिसर्स क्लब में ईस्ट बसेरिया के राज कुमार कनोजिया, क्षेत्रीय कार्यालय के मुनेश्वर भुइयां, बिरंची धारी, एनजीकेसी के कालीपद मांझी, बासुदेव रजक, कालीपद रविदास, सहदेव पासवान, बासुदेव रविदास, बलदेव साव, धनसार के रामप्रीत पासवान, लक्ष्मी पासवान, अरुण कुमार, नरेश धारी, जेकेकेसी के बिरजू सिंह यादव, बिहारी हरिजन को महाप्रबंधक वी के गोयल ने उपहार दिये व शुभकामनाएं दी. उपहार में ट्रॉली बैग,घड़ी के साथ मिठाई देकर सेवानिवृत कर्मयों को सम्मानित किया. महाप्रबंधक गोयल ने रिटायर्ड कर्मियों को जीवन की नई पारी की शुभकामना दी. कहा कि सेवा काल मे जीवन, परिवार का जो काम अधूरा रहा उसे खुशी से पूरा करें. समाज से जुड़ कर अनुभव का लाभ दें. जीएम ने कहा कि सेवाकाल में कर्मियों ने कठिन मेहनत व परिश्रम से कुसुंडा एरिया को नई ऊंचाई पर पहुंचाने की विरासत छोड़ी है. अपने जूनियरों को बहुत कुछ सिखाया है. अब वे जूनियर उनकी कार्यसंस्कृति को अपना उस विरासत को आयाम देंगे. समारोह में एपीएम डॉ के एस सिन्हा, एच के मिश्रा, उमंग ठक्कर, अतुल शर्मा, चन्दप्रकाश, पल्लवी, शुभोजीत मंडल, त्रिपुरारी कुमार, परमानंद रजक आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-it-is-difficult-for-children-to-reach-school-amid-cold-and-fog/">धनबाद:

कड़ाके की ठंड व कुहासे के बीच बच्चों को स्कूल पहुंचना भी मुश्किल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही