Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पुण्यतिथि पर महुदा कॉलेज के संस्थापक सचिव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Mahuda: महुदा (Mahuda) महुदा कॉलेज के संस्थापक सचिव हाजी अब्दुल रब अंसारी की पांचवीं पुण्य तिथि शनिवार 11 मार्च को कॉलेज परिसर में मनायी गई. समारोह में अतिथियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया. समारोह को संबोधित करते हुए आरएसपी कॉलेज के डा डी. सेन ने कहा कि हाजी साहब ने महुदा कॉलेज की स्थापना कर इस क्षेत्र में शिक्षा का दीप जलाया है. उनका सपना था कि हर घर में शिक्षा का दीप जले. भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महामंत्री डा.काशीनाथ चटर्जी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शिक्षा एवं समरसता के लिए समर्पित व्यक्ति बताया. उन्होने कहा कि उन्हीं के प्रयास से महुदा कॉलेज इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है. यहां के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर जाना पड़ता था. इस समस्या का समाधान स्व अंसारी के प्रयासों से हुआ. उन्होंने कॉलेज परिसर में अंसारी की आदमकद प्रतिमा लगाने की बात कही. समारोह का संचालन प्रो मनोहर महतो ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य प्रो सिकन्दर रवानी ने किया. समारोह को सचिव दीपनारायण शर्मा, प्राचार्य प्रो जियाउद्दीन, प्रो सी एल रवानी, मंटू भट्टाचार्य, भागीरथ सिंह, प्रो कौशिक बनर्जी, पूर्व मुखिया सम्पद घोषाल, हसनउल्ला अंसारी, हसीबुद्दीन अंसारी आदि ने संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही