Search

धनबाद: निरसा प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में योजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर

Nirsa : निरसा में  बुधवार 24 मई को 20 सूत्री कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया. सभी सदस्यों का स्वागत माला पहनाकर किया गया. इसके बाद 20 सूत्री समिति की पहली औपचारिक बैठक शुरू हुई. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रशांत हेम्ब्रम ने की तथा संचालन सदस्य-सह- वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा ने किया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी भी मौजूद थे. बैठक के संचालनकर्ता श्री झा ने सभी सदस्यों विधिवत जानकारी देने,   प्रखंड की विकास योजनाओं के अनावरण आदि मौकों पर प्रखंड 20 सूत्री समिति को भी आमंत्रित करने, तथा बेलकूपा पंचायत के निकोलस रुरल अस्पताल के डीएमएफटी फंड से स्वीकृत सड़क का कार्य अविलंब शुरू कराने की मांग बीडीओ से की. बीडीओ ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि नाजिर की गलती से बैठक की सूचना संप्रेषण में व्यवधान को सुधार लिया गया है. उन्होंने कहा कि बेलकूपा पंचायत के निकोलस रुरल अस्पताल को मार्ग से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा. इसके लिए संबंधित ठेकेदार को 42 लाख रुपये की प्रथम किस्त की का भुगतान भी कर दिया गया है. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रशांत हेम्ब्रम ने अगली बैठक शीघ्र करने की घोषणा की. बीडीओ, सीओ सहित 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष ईसाक बेग, जिला 20 सूत्री सदस्य कासिम अंसारी ने भी बैठक को संबोधित किया. इस अवसर पर सदस्य शमीम अंसारी, बबलू दास, नाजिर शेख, झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नु आलम, अरुणव सरकार, संयुक्त सचिव तपन तिवारी, पूर्व झामुमो अध्यक्ष रमेश टुडु आदि कई गणमान्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp