Search

 
 
 

धनबाद: झामुमो की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) कलियासोल कॉलेज परिसर में गुरुवार 26 अप्रैल को झामुमो प्रखंड समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मंगल मुर्मू ने की. संचालन शदुलाल चक्रवर्ती ने किया. बैठक में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, पर्यवेक्षक फुलचंद किस्कू, तापस मंडल आदि ने बैठक में प्रखंड समिति के विस्तारीकरण पर चर्चा की. प्रखंड कार्यसमिति का पुनर्गठन व पंचायत कमेटी का गठन कर सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया. बैठक में काजल चक्रवर्ती, उपेंद्रनाथ पाठक, देवेन टुडू, हरिपद टुडू मुखिया, विश्वनाथ पाल, संजय गोप, शमशेर अंसारी, गोलक बाऊरी शमीम अंसारी, ब्रह्मदेव गोराई, ध्रुवो गोप आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही