Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राजपूत एकता मंच के अधिवेशन में एकजुटता पर जोर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  राजपूत एकता मंच का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन भूली एमपी आई हॉल में संपन्न हुआ. अधिवेशन में राजपूत समाज के महिला बच्चे तथा बुजुर्ग भारी संख्या में शामिल हुए. मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री रागिनी सिंह का पगड़ी एवं अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया. विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह थे. मुख्य अतिथि ने संबोधन में कहा कि राजपूत समाज बहन बेटियों के सम्मान के लिए हमेशा तत्पर है. सभी को एक जुट होने की जरूरत है.    बढ़ते अपराध को लेकर रागिनी सिंह ने कहा कि धनबाद में जिला प्रशासन मौन है. लगातार अपराध बढ़ रहा है. झरिया को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जिले में लगातार कही बम चल रहा है तो कहीं गोली. पूरा धनबाद अपराधियों के निशाने पर है. श्रीमती सिंह ने इस अवसर पर सभी को होली की शुभकामनाएं दी. भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि राजपूत एक ऐसा नाम है, जिससे समाज में बहुत अपेक्षाएं रहती हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही