Search

धनबाद : ब्राह्मण समाज की बैठक में नारी सशक्तीकरण पर जोर

शिव शक्ति हनुमान मंदिर विज्ञान विहार कॉलोनी में जुटे समाज के लोग

Dhanbad : अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज व समस्त ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार 24 सितंबर को विज्ञान विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर प्रांगण में हुई. बैठक में लोगों ने समाज में एकजुटता, समाज का विकास व नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया. प्रदेश महासचिव सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण किसी भी संगठन में रहे, यदि उसे कोई परेशानी हो या कोई प्रताड़ित कर रहा है, तो समाज के सभी लोग एकजुट होकर उसका विरोध करें. बैठक की अध्यक्षता करते हुए हृदय कुमार मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण सदा हर व्यक्ति को सुखी देखना चाहता है. सर्वे भवन्तु सुखिन, सर्वे संतु निरामया यही हमारा ध्येय है. मौके पर ब्रृजकिशोर मिश्रा, काशीनाथ चौबे, श्रीनाथ तिवारी, राजेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार दुबे, एमके पाण्डेय, रमेश कुमार चौबे, संतोष कुमार तिवारी, शक्ति प्रसाद पाठक, मनोज मिश्रा, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, रविन्द्र शुक्ला, राजीव शुक्ला, अजीत कुमार ओझा, संदीप कुमार बैद, नागेन्द्र शुक्ला, सुरेश चन्द्र तिवारी, विद्युत चक्रवर्ती, प्रमोद कुमार दुबे आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-now-marandis-resolution-meeting-will-be-held-in-golf-ground-on-27th/">धनबाद

: 27 को अब गोल्फ ग्राउंड में होगी मरांडी की संकल्प सभा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//