Search

 
 
 

धनबाद :कर्मियों व पेंशनरों ने डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में किया प्रदर्शन

 
Maithan :  दामोदर वैली कॉरपोरेशन के मुख्यालय कोलकाता में कार्यरत कर्मचारी एवं अवकाश प्राप्त कर्मचारियों की संयुक्त मोर्चा ने 30 मई मंगलवार को पेंशन सिस्टम को सेंट्रलाइज पेंशन प्रोसेसिंग सेल को हस्तांतरित करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में झारखंड के हजारीबाग, कोडरमा, कोनार, तिलैया, पंचेत, मैथन, बोकारो, चंद्रपुरा एवं पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, अडांल, मेजिया, कोलकाता से भारी संख्या में कर्मचारी एवं पेंशनर्स शामिल हुए. बाद में डीवीसी कर्मचारी एवं पेंशनर्स के संयुक्त मोर्चा व डीवीसी प्रबंधन के बीच वार्ता हुई. वार्ता में तय हुआ कि डीवीसी के पेंशन सिस्टम को एक तरफा सीपीपीसी को देने का आदेश फिलहाल स्थगित रखा जाएगा. कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों को लेकर कमेटी का गठन किया जाएगा. यह कमेटी तीन महीने के अंदर रिपोर्ट देगी. इसके बाद इस विषय पर अंतिम फैसला किया जाएगा. वार्ता में प्रबंधन की ओर से मेम्बर सेक्रेटरी, मेम्बर फाइनेंस, ईडीएचआर, आईआरएचआर के टीम और संयुक्त मोर्चा एवं पेंशनर्स की ओर से जीवन आइच, पीसी सरकार, अभिजीत राय, तापस कुंदू, सुब्रतो मिश्रा, सुदीप मुखर्जी आदि शामिल थे. प्रदर्शनकारियों को को यूटीयूसी के महामंत्री अशोक घोष, सीआईटीयू  झारखंड राज्य के सचिव संतोष घोष, रजत दत्ता सहित संयुक्त मोर्चा के वक्ताओं ने संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही