Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीवीसी मुख्यालय में आहूत महाधरना को लेकर कर्मियों व पेंशनरों ने की संयुक्त बैठक

Advertisement
Advertisement
पेंशन सिस्टम को सीपीपीसी को हस्तांतरण करने के ख़िलाफ़ 25, 26 व 27 को कोलकाता में देंगे धरना
Maithon : डीवीसी श्रमिक यूनियन के मैथन कार्यालय में रविवार 24 सितंबर को डीवीसी कर्मचारी व पेंशनर्स के संयुक्त मंच ने बैठक की. अध्यक्षता पेंशनर्स फोरम के सचिव जी.राम ने की. बैठक में डीवीसी के पेंशन सिस्टम को सीपीपीसी को हस्तांतरण करने के ख़िलाफ़ डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में आहूत 25, 26 और 27 सितंबर को महाधरना को लेकर चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन धीरे-धीरे डीवीसी की तमाम पुराने सिस्टम को निजीकरण की ओर ले जा रहा है. प्रबंधन की इस मनमाने रवैये के खिलाफ डीवीसी के कर्मचारी व पेंशनर्स ने आर-पार का लड़ाई का मन बना लिया है. डीवीसी के तमाम प्रोजेक्ट में पेंशनर्स अतिरिक्त किराया देकर रह रहे हैं. जबकि डीवीसी प्रबंधन तमाम आवास खाली कराने की कोशिश में जुटा हुआ है. ताकि भविष्य में निजी कंपनियों को हस्तांतरण किया जा सके. बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को डीवीसी के तमाम प्रोजेक्ट में संयुक्त मोर्चा की ओर से प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है. बैठक में डीवीसी श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष केके त्रिपाठी, सचिव नीतीश मुखर्जी, पेंशनर्स फोरम के सचिव जी.राम, डीवीसी कर्मचारी संघ के सचिव मदन मेहता, स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेंदु चक्रवर्ती, सचिव राजू मुखर्जी के अलावा संतोष घोष, बीएन राय, बीआर मजूमदार, विनय गोस्वामी, लालजीत चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-sudhanshu-shekhar-jha-met-rahul-gandhi-and-jharkhand-congress-in-charge-avinash-pandey-in-delhi/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : दिल्ली में राहुल गांधी व झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय से मिले सुधांशु शेखर झा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही