Search

 
 
 

धनबाद: पूरे सप्ताह रात्रि ड्यूटी के लिए कर्मचारियों को किया जा रहा बाध्य : ईसीआरकेयू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद समेत पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडलों में सात दिनों की रात्रि पाली ड्यूटी के लिये कर्मचारियों को बाध्य किया जा रहा है. इसे तत्काल समाप्त कर दो दिन की ड्यूटी रोस्टर की व्यवस्था लागू की जाए. इंजिनियरिंग के समस्त स्थापना व्यवस्था को मंडल स्तर पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के नियंत्रण में सौंपा जाए. यह कहना था ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों का. मौका था महाप्रबंधक अनुपम शर्मा के साथ हाजीपुर में होनेवाली स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक का. महाप्रबंधक सभा कक्ष में जोनल स्तर की सर्वोच्च फोरम में रेलकर्मियों से जुड़े विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की गई. जीएम को कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया. यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने यूनियन की मांगों पर आवश्यक कार्रावाई का आश्वासन दिया. उन्होंने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन के सुझावों पर विचार करने की बात कही. अध्यक्ष डीके पांडेय, महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव,अपर महामंत्री जियाउद्दीन, सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही